एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की अचानक मौत से हर कोई हैरान है। 42 साल की उम्र में एक्ट्रेस के निधन की खबर ने न केवल इंडस्ट्री बल्कि उनके फैंस को भी बड़ा झटका दिया है। कहा जा रहा है कि 27 जून की रात को उनका कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया।

बीती शाम को शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम के बाद मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार हुआ। एक्ट्रेस के निधन से उनकी मां एकदम टूट गईं। वह बेसुध हालत में दिखाई दीं। पिता और परिवारवालों का भी बुरा हाल था, खासकर उनके पति पराग त्यागी का।

शेफाली के जाने से टूटे पराग त्यागी

पराग त्यागी अपनी बीवी शेफाली पर जान छिड़कते थे। ऐसे में उनके जाने से वह अंदर से एकदम टूट गए हैं। उन्होंने अपनी बीवी को आखिरी बार माथे पर किस किया और उनके बालों को सहलाया। एक अन्य वीडियो में वह फूट-फूटकर रोते हुए भी दिखे।

यह भी पढ़ें- IT इंजीनियर थीं 'कांटा लगा गर्ल', पहली सैलरी थी सिर्फ इतनी, Shefali Jariwala के बारे में ये बातें जानते हैं आप?